विदेश

इतिहास का सबसे बड़ा ड्रामा…गिरफ्तारी के बाद न्यूयॉर्क लाए गए मादुरो, क्या अमेरिका के इस कदम से दुनिया में मच जाएगी तबाही

Venezuela News: अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी कराकस में हवाई हमले कर दिए. इसके बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मादुरो की हाथ में हथकड़ी और आंखों पर पट्टी बांधे फोटो सोशल मीडिया पर जारी की. मादुरो के न्यूयॉर्क पहुंचने की जानकारी भी डोनाल्ड ट्रंप ने खुद दी है. ट्रंप ने यह भी ऐलान किया है कि अब फिलहाल, वेनेजुएला को अमेरिका चलाएगा. हालांकि ट्रंप की इस कार्रवाई को लेकर कई देशों ने इसकी निंदा करते हुए तनाव कम करने की अपील की है. मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि यह संघीय और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है. उन्होंने वेनेजुएला पर किए गए हमले की निंदा की है.

गिरफ्तारी पर भड़के ममदानी
वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा, “मुझे आज सुबह वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी सेना द्वारा पकड़े जाने और न्यूयॉर्क शहर में संघीय हिरासत में उनकी नियोजित कैद के बारे में जानकारी दी गई. किसी संप्रभु राष्ट्र पर एकतरफा हमला युद्ध का कार्य है और सं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *