देश

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सोने की तस्करी के आरोप में दो यात्रियों को पकड़ा

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सोने की तस्करी के आरोप में दो यात्रियों को पकड़ा है। दोनों के पास से 332 ग्राम वजन की सोने की दो चेन बरामद की गई हैं। इनकी अनुमानित कीमत 47.38 लाख रुपए है। दोनों यात्री शारजाह से दिल्ली पहुंचे थे।

अधिकारियों के मुताबिक, 26 अक्टूबर को टर्मिनल-3 पर दोनों यात्रियों को ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका गया। कस्टम अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उनकी जांच की थी।

जांच में उनके अंडरगारमेंट्स से सोने की दो चेन बरामद हुईं। इन्हें काले टेप और कार्बन पेपर में लपेटकर छिपाया गया था। बरामद दोनों चेन 999 शुद्धता वाले सोने की हैं और इनका कुल वजन 332 ग्राम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *