व्यापार

भारत के आईफोन मैन्युफैक्चरिंग बूम और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI स्कीम को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आंकड़ों के साथ आलोचकों को जवाब दिया

भारत के आईफोन मैन्युफैक्चरिंग बूम और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI स्कीम को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आंकड़ों के साथ आलोचकों को जवाब दिया है। ब्लूमबर्ग की एक वीडियो रिपोर्ट में भारत की आईफोन असेंबलिंग और सरकारी सब्सिडी पर सवाल उठाए गए थे।

इसके जवाब में वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आधिकारिक आंकड़े शेयर करते हुए बताया कि सरकार ने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंसेंटिव के तहत 19,000 करोड़ रुपए दिए हैं, जबकि बदले में 25,000 करोड़ रुपए का डायरेक्ट टैक्स और 3 लाख करोड़ रुपए का GST मिला है। वैष्णव ने योजना के आलोचकों पर चुटकी लेते हुए लिखा- “Cope Harder!!” यानी और जलते रहो/सहन करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *