मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक घंटे से ज्यादा सिस्टम आउटेज रहा
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक घंटे से ज्यादा सिस्टम आउटेज रहा। सोर्स के मुताबिक स्टाफ को मैन्युअल चेक-इन पर स्विच करना पड़ा। फ्लाइट राडार 24 के मुताबिक, औसत डिपार्चर डिले 50 मिनट रहा। रात 9:30 बजे तक 327 फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर सकीं।
गौरतलब है कि 1 घंटे के आउटेज का असर 5-6 घंटे तक रहता है, क्योंकि हर फ्लाइट का टाइम स्लॉट पीछे खिसक जाता है। इसलिए 327 फ्लाइट 50 मिनट लेट हुईं।
