रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से पूरे भारत में शुरू होगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान ने मिलकर संगीत तैयार किया है। दो भागों में बनने वाली इस महागाथा को आईमैक्स समेत कई प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज किया जाएगा।
