मनोरंजन

अभिनेता रणवीर शौरी ने दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के सड़क प्रदर्शन का कड़ा विरोध किया

अभिनेता रणवीर शौरी ने दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के सड़क प्रदर्शन का कड़ा विरोध किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट शेयर करते हुए रणवीर ने कहा कि लोगों को सड़कों पर उतरने के बजाय अदालत, संसद और लोकतांत्रिक व्यवस्था के जरिए अपनी बात रखनी चाहिए।

उन्होंने सड़कों को जाम करने और कानून-व्यवस्था में बाधा डालने को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया। यह विवाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *