वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण का सुसाइड से पहले का चौथा वीडियो सामने आया
वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण का सुसाइड से पहले का चौथा वीडियो सामने आया है। इसमें वे कमरे से निकलकर सीढ़ियों की तरफ जाते दिख रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग का हाफ कुर्ता और पीले रंग की धोती पहन रखी है।
25 साल के रसिक दुलारी लड़खड़ाते और धोती को ठीक करते हुए गैलरी की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। देखने से ऐसा लग रहा है कि जैसे उनके पैर या शरीर में कहीं चोट लगी है। वे 19 कदम चलते हैं, फिर सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए गैलरी से दूसरी तरफ मुड़ जाते हैं।
रसिक दुलारी ने 25 सितंबर की सुबह केली कुंज ट्रस्ट की बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। 26 सितंबर को यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। पिछले 9 दिनों में उनके सुसाइड से जुड़े चार वीडियो सामने आए हैं।
