SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक ने मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग ऑफिस तक सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाला
SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक ने मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग ऑफिस तक सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाला। पुलिस ने इन्हें बीच में ही रोक दिया और हिरासत मे ले लिया।
इस बीच राहुल और प्रियंका गांधी दिल्ली के आकाशवाणी भवन परिसर में घुस गए और 8 घंटे से ज्यादा समय तक धरने पर बैठे रहे। दोनों ज्ञानेश कुमार से मिलने पर अड़े थे।
रात 8 बजे दिल्ली पुलिस राहुल और अन्य नेताओं को जबरन बसों में भरकर किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन ले गई। सांसदों सहित करीब 250 लोग हिरासत में लिए गए। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद रात 10:10 बजे इन्हें छोड़ा।
