गुजरात के सूरत की अलथाण सोसायटी में एक शख्स ने छोटी सी बात पर 9 साल के बच्चे को बेरहमी से पीट दिया
गुजरात के सूरत की अलथाण सोसायटी में एक शख्स ने छोटी सी बात पर 9 साल के बच्चे को बेरहमी से पीट दिया। थप्पड़ों से बच्चा जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी आरोपी ने उसे कई थप्पड़ जड़े, जिससे बच्चे के कान में गंभीर चोटें आ गईं। बच्चे की मां ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
