देश

पहाड़ों पर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में अलर्ट जारी

नई दिल्ली: उत्तर भारत में मौसम फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते अगले 48 घंटों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में खराब मौसम का असर देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में 11 फरवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश और भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल स्पीति, कुल्लू, चमोली और आसपास के जिलों में बर्फबारी और शीतलहर की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर की घाटी में भी बर्फबारी जारी रहने के अनुमान हैं, जिससे श्रीनगर, गुलमर्ग और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस होगी।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे क्षेत्रों में बादलों ने सोमवार से डेरा डाल लिया है। लाहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *