देश

भारत ने ऐसा पहला सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा है, जो सिर्फ तस्वीरें खींचकर धरती पर नहीं भेजेगा, बल्कि उनका विश्लेषण भी अंतरिक्ष में ही करेगा

भारत ने ऐसा पहला सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा है, जो सिर्फ तस्वीरें खींचकर धरती पर नहीं भेजेगा, बल्कि उनका विश्लेषण भी अंतरिक्ष में ही करेगा। हैदराबाद की कंपनी टेकमीटूस्पेस का एमओआई-1ए सैटेलाइट स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर-18 मिशन से रात 11:48 बजे लॉन्च किया गया।

कंपनी के सीईओ रौनक कुमार सामंतराय ने बताया कि एआई गैर-जरूरी डेटा को हटाकर सिर्फ काम की जानकारी धरती पर भेज सकेगा। उदाहरण के लिए, अगर सैटेलाइट 300 जीबी डेटा जुटाता है और उसमें से थोड़ी जानकारी ही जरूरी है, तो एआई उसी हिस्से को अलग कर भेज सकेगा।

इससे तस्वीरों और डेटा को धरती तक भेजने में लगने वाला समय और खर्च कम होगा। कंपनी के मुताबिक, यह भारत का पहला ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट है। अमेरिका, यूरोपीय संघ और चीन के बाद भारत ऐसी क्षमता वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *