असम के गुवाहाटी में एक होमस्टे में मृत पाई गई 22 साल की छात्रा के परिवार ने आरोप लगाया है कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई
असम के गुवाहाटी में एक होमस्टे में मृत पाई गई 22 साल की छात्रा के परिवार ने आरोप लगाया है कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई।
छात्रा के पिता ने रविवार सुबह मीडिया को बताया कि उन्होंने बेटी के शरीर पर जख्म के कई निशान देखे। उन्हें कहा कि हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया था।
छात्रा के पिता ने आगे बताया कि आधी रात को बेटी का कॉल आया था। वह सिर्फ इतना ही कह सकी- वो मुझे मार डालेंगे। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। आशंका है कि उससे फोन छीन लिया गया होगा।
घटना के बाद पुलिस ने उसके साथ ठहरे 26 वर्षीय बॉयफ्रेंड आसिफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आसिफ का दावा है कि छात्रा ने आत्महत्या
