व्यापार

अमेजन ने अपनी क्लाउड सर्विस को नाटो के सभी 32 सदस्य देशों के लिए उपलब्ध करा दिया

अमेजन ने मंगलवार को अपनी क्लाउड सर्विस को नाटो के सभी 32 सदस्य देशों के लिए उपलब्ध करा दिया है। इस पहल का मकसद सदस्य देशों के बीच संवेदनशील सरकारी और रक्षा दस्तावेजों को आसानी से शेयर करने और सैन्य योजना पर मिलकर काम करने की सुविधा देना है। इससे डेटा लीक नहीं होगा और सूचनाएं शेयर करना सेफ रहेगा।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और सेना के क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम में अमेजन की पहले से बड़ी भूमिका रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर खुफिया एनालिसिस, सैन्य लॉजिस्टिक्स और डिफेंस प्लानिंग के लिए सिक्योर क्लाउड फैसिलिटी एक प्राथमिक जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *