मनोरंजन

टीवी शो बिग बॉस 20 के ‘वीकेंड का वार’ में शनिवार को सलमान खान पैपराजी पर जमकर भड़के

टीवी शो बिग बॉस 20 के ‘वीकेंड का वार’ में शनिवार को सलमान खान पैपराजी पर जमकर भड़के। उन्होंने पैपराजी को महिलाओं के गलत एंगल से वीडियो और तस्वीरें लेने को लेकर फटकार लगाई। सलमान ने कहा कि अगर महिलाएं इससे असहज होती हैं तो उनको इसका विरोध करना चाहिए।

शो में सलमान ने कहा, “आजकल एक नया ट्रेंड है। गाड़ी से निकलते वक्त कैमरा यहां होता है और गाड़ी में बैठते वक्त भी कैमरा यहां होता है, ताकि हिप शॉट मिल जाए, टांगों का शॉट मिल जाए। इसके बाद पीछे से भी एक शॉट लिया जाता है, जो कोई भी अभिनेत्री या लड़की पसंद नहीं करती।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *