टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ का एक प्रोमो सामने आने के बाद सलमान खान की तबीयत को लेकर सवाल उठने लगे
टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ का एक प्रोमो सामने आने के बाद सलमान खान की तबीयत को लेकर सवाल उठने लगे। प्रोमो में सलमान सीना पकड़कर दर्द में बैठे दिखाई दिए। इसे देखकर दर्शकों को लगा कि शायद उनकी तबीयत खराब हो गई।
हालांकि, देर रात सलमान ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है और प्रोमो को गलत तरीके से एडिट किया गया।
