एशियन गेम्स के बैडमिंटन टीम इवेंट के ड्रॉ में भारतीय मेंस टीम का पहला मुकाबला बांग्लादेश से होगा
एशियन गेम्स के बैडमिंटन टीम इवेंट के ड्रॉ में भारतीय मेंस टीम का पहला मुकाबला बांग्लादेश से होगा। टीम क्वार्टरफाइनल में जापान से भिड़ सकती है।
सिल्वर मेडल विजेता भारतीय मेंस टीम के सेमीफाइनल में चीन या कोरिया से मुकाबले की संभावना है। भारत, जापान, चीन और कोरिया एक ही हाफ में हैं।
भारतीय विमेंस टीम अपने अभियान की शुरुआत कजाकिस्तान के खिलाफ करेगी। वह क्वार्टरफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त जापान से भिड़ सकती है।
