ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेला जा रहा
ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन चोटिल हो गए। इसके बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने करीब एक घंटे तक टीम की कप्तानी संभाली।
रविवार को किशन की दाहिनी कलाई पर विकेटकीपिंग के दौरान गेंद लगी थी। फिजियो ने जांच के बाद उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया। उनकी गैरमौजूदगी में कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपिंग की। बाद में किशन मैदान पर लौटे, लेकिन विकेटकीपिंग नहीं की।
