खेल

भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को राजकोट में खेले गए पहले यूथ वनडे में 7 रन से हरा दिया

भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को राजकोट में खेले गए पहले यूथ वनडे में 7 रन से हरा दिया। बारिश के कारण मुकाबला 20-20 ओवर का कर दिया गया था।

शुक्रवार को वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अंडर-19 डेब्यू किया। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 28 रन बनाए। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने 18 गेंद में 38 रन की पारी खेली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182/6 बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 175/7 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत अंडर-19 ने तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *