खेल

रूसी फिगर स्केटर और ओलिंपियन अनास्तासिया गुबानोवा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में

रूसी फिगर स्केटर और ओलिंपियन अनास्तासिया गुबानोवा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर पंजाबी गायक मोहम्मद सदीक के गीत ना दे दिल परदेसी नूं पर बर्फ पर स्केटिंग की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं।

गुबानोवा का कहना है कि पंजाबी गीतों की जोशीली बीट उन्हें प्रैक्टिस के दौरान खास ऊर्जा देती है। इतना ही नहीं, वह भारतीय संस्कृति की भी प्रशंसक हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाल ड्रेस और माथे पर बिंदी लगाए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

गुबानोवा ने 6 फरवरी को शुरू हुए विंटर ओलिंपिक में हिस्सा लिया था। वह ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *