छात्रों को जारी होने वाली ‘अपार आईडी’ अब पढ़ाई के बाद नौकरी में भी काम आएगी
छात्रों को जारी होने वाली ‘अपार आईडी’ अब पढ़ाई के बाद नौकरी में भी काम आएगी। शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को अपार पोर्टल पर प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट की है।
अब एकेडमिक ब्योरा शैक्षणिक संस्थानों के अलावा नियोक्ता जैसी अधिकृत थर्ड पार्टी के साथ भी साझा हो सकेगा। यानी नियोक्ता अपार के डेटा से ही छात्र की डिग्री-मार्कशीट इत्यादि जांच सकेगा।
