समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय हो गई है
समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की तारीख तय होने के बाद से दोनों के परिवार इसकी तैयारियों में जुटे गए हैं।
शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल हो सकते हैं। रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हैं। वहीं, प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।
8 जून, 2025 को हुई थी दोनों की सगाई
