पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग को हॉकी इंडिया ने खारिज कर दिया
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग को हॉकी इंडिया ने खारिज कर दिया है। फेडरेशन ने भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह मांग की थी।
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट खेलना है तो उसे भारत आना होगा। अगर पाकिस्तान नहीं आता है, तो उसकी जगह बांग्लादेश या ओमान में से किसी एक टीम को शामिल किया जा सकता है।
