दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में मंगलवार को आउटर सर्किल पर लगा ट्रैफिक सिग्नल का खंभा अचानक सड़क पर गिर गया
दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में मंगलवार को आउटर सर्किल पर लगा ट्रैफिक सिग्नल का खंभा अचानक सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में एक ऑटो और स्कूटी सवार आ गए।
हादसे में स्कूटी सवार युवक और ऑटो में बैठा एक बच्चा घायल हो गया। हादसा मिंटो ब्रिज के पास कनॉट प्लेस आउटर सर्किल पर हुआ।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि खंभे में जंग लगने के कारण वह कमजोर हो गया था। इसकी वजह से यह हादसा हुआ। अधिकारियों की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी।
