दिल्ली दंगा मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने 5 और आरोपियों को दोषी ठहराया
दिल्ली दंगा मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने 5 और आरोपियों को दोषी ठहराया है। अदालत ने भजनपुरा पेट्रोल पंप हिंसा मामले में फैसला सुनाते हुए माना कि आरोपियों की भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पथराव और हमला किया था।
इस नए फैसले के साथ ही दंगों से जुड़े अलग-अलग मामलों में अब तक कुल 26 आरोपियों को अदालत दोषी ठहरा चुकी है।
