ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के अंदर 314km की दूरी पर उड़ रहे एक विमान को मार गिराया
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के अंदर 314km की दूरी पर उड़ रहे एक विमान को मार गिराया था। रक्षा मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने संघर्ष के दौरान एयरस्पेस खुला रखा था। मिलिट्री और सिविल फ्लाइट्स के एकसाथ आसमान में होने की वजह से आम लोगों के निशाना बनने का खतरा था, लेकिन एयरफोर्स ने अपने खास सिस्टम से पाकिस्तानी सैन्य विमान की पहचान की, फिर S-400 ने सटीक निशाना लगाकर उसे मार गिराया।
