चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े लाइबेरिया के झंडे वाले मालवाहक जहाज में अचानक आग लग गई
चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े लाइबेरिया के झंडे वाले मालवाहक जहाज में अचानक आग लग गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। पहले 20 की मौत की जानकारी सामने आई थी। 5 लोग लापता बताए जा रहे थे। जहाज पर कुल 42 लोग मौजूद थे इनमें से 12 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, आग सुबह करीब 11 बजे बेइहाई शिपयार्ड में लगी। उस समय जहाज पर मरम्मत का काम चल रहा था। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 2:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है।
