विदेश

कांगो के पूर्वी शहर बुकावु में आग लगने की घटना में 26 छात्रों की मौत हो गई

कांगो के पूर्वी शहर बुकावु में गुरुवार को आग लगने की घटना में 26 छात्रों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक मरने वालों में 19 लड़कियां और 7 लड़के हैं। 29 का इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आग पहले एक घर में लगी। इसके बाद यह फुराहा सेकेंडरी स्कूल और उजामा प्राइमरी स्कूल तक फैल गई। कई छात्र फुराहा सेकेंडरी स्कूल के अंदर फंस गए थे। इनमें से कुछ का दम घुट गया।

यह इलाका रवांडा-समर्थित AFC/M23 विद्रोहियों के कंट्रोल में है, जिन्होंने फरवरी 2025 में पूर्वी कांगो में हमला किया था। आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *