पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर भारत के खिलाफ मैच के बाद जुर्माना लगाया गया
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर भारत के खिलाफ मैच के बाद जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने विमेंस एशिया कप में शनिवार को हुए मुकाबले में भारत की ओपनर शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया था।
ICC ने फातिमा को आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया है। उनपर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।
