खेल

भारत ने पाकिस्तान में होने वाले 2027 साउथ एशियन फेडरेशन (SAF) गेम्स में अपना दल भेजने पर सहमति दे दी

भारत ने पाकिस्तान में होने वाले 2027 साउथ एशियन फेडरेशन (SAF) गेम्स में अपना दल भेजने पर सहमति दे दी है। पाकिस्तानी मीडिया ‘द न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ एशियन ओलिंपिक एसोसिएशन की मीटिंग में भारत के प्रतिनिधियों ने मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने का न्योता स्वीकार किया है।

पाकिस्तान ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव खालिद महमूद ने कहा- ‘भारत ने क्षेत्रीय खेल स्तर पर अपनी मंजूरी दे दी है।’ हालांकि भारतीय दल में कौन-कौन से एथलीट शामिल होंगे, इसकी लिस्ट जनवरी 2027 में जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *