Google Analytics Meta Pixel
देश

हिमाचल में दर्दनाक दुर्घटना, बंजार में वाहन खाई में गिरा, 2 लापता

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के सोझा में एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल अब तक 18 लोगों का रेस्क्यू किया है. जिसमें 3 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 2 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, सैलानियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर जब जलोड़ी जोत से घूम कर वापस बंजार की ओर आ रहा था, तभी अचानक टेंपो ट्रैवलर का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *