सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां ने जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों पर प्रदर्शनकारियों से मारपीट के आरोपों पर चिंता जताई
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां ने जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों पर प्रदर्शनकारियों से मारपीट के आरोपों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब आईपीएस अधिकारी खुद प्रदर्शनकारियों पर हमला करते दिखाई देते हैं, तो यह बेहद दुखद है।
जस्टिस भुइयां ने कहा कि पुलिस से जिस निष्पक्षता की उम्मीद की जाती है, वह कहीं गायब होती दिख रही है। पुलिस को अपना रवैया बदला होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हिरासत में मौत और फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध हैं।
जस्टिस भुइयां ने कहा कि सड़क पर तैनात पुलिसकर्मी आम लोगों के लिए राज्य की शक्ति का प्रतीक होता है। किसी परेशानी में नागरिक मदद के लिए पुलिस के पास जाता है, इसलिए पुलिस पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है।
