देश

महाराष्ट्र के नासिक में विसापुर सरकारी आश्रम स्कूल की 7 साल की छात्रा कश्मीरा शंखे की मौत

महाराष्ट्र के नासिक में विसापुर सरकारी आश्रम स्कूल की 7 साल की छात्रा कश्मीरा शंखे की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले खाने और पानी की जांच कराई गई।

सहायक कलेक्टर और कलवण की जनजातीय विकास परियोजना अधिकारी कश्मीरा शंखे ने बताया कि स्कूल में खाना एक केंद्रीय रसोई से आता है, जहां से 17 स्कूलों में भोजन भेजा जाता है। जांच के दौरान किसी भी स्कूल के रिकॉर्ड में दूषित खाने का सबूत नहीं मिला।

अधिकारी के मुताबिक, स्कूल के पानी और खाने के सैंपल भी जांचे गए। दोनों की रिपोर्ट संतोषजनक मिली है। शुरुआती जांच में छात्रा की मौत का कारण दूषित खाना या पानी सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *