भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 अक्टूबर को होने वाले तीसरे वनडे से बाहर हो गए
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 अक्टूबर को होने वाले तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। उन्हें गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी।
प्रसिद्ध की जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। साथ ही नमन धीर को वॉशिंग्टन सुंदर की जगह टी-20 टीम में मौका दिया गया है।
सिलेक्शन कमिटी ने नवंबर में होने वाली न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज को देखते हुए यह फैसला लिया है। सुंदर इससे पहले 11 अक्टूबर से शुरु हो रहे रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे, ताकि उन्हें रेड बॉल प्रैक्टिस के लिए पर्याप्त मैच मिले। BCCI ने X पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।
