Google Analytics Meta Pixel
देश

मुंबई में एक नवविवाहिता ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी

मुंबई में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से पहले वह नीचे पेड़ में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, पेड़ की एक मोटी डाल उसके पैर में घुस गई, जिससे वह हवा में लटकी रही।

घटना भांडुप पश्चिम के तुलशेतपाड़ा की सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में सुबह करीब 9:30 बजे की है। खबर मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 फीट की ऊंचाई से महिला को नीचे उतारा।

26 साल की प्रतीक्षा हिवराले की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। प्रतीक्षा ने छलांग क्यों लगाई, इसका कारण सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *