महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुरुवार को 17 साल के लड़के युग धामने की डेंगू से मौत हो गई
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुरुवार को 17 साल के लड़के युग धामने की डेंगू से मौत हो गई। उसका कल्याण पश्चिम स्थित फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था।
युग को 12 सितंबर को तेज बुखार हुआ था। परिवार उसे स्थानीय फैमिली डॉक्टर के पास ले गया, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
इसके बाद 13 सितंबर को उसे उल्हासनगर के गांधी नगर रोड स्थित गूंगी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर 15 सितंबर को कल्याण पश्चिम स्थित फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया था।
