खेल

भारत के साथ मैच नहीं खेलने पर अड़ा पाकिस्तान, शहबाज शरीफ का आया बयान, अब ICC पर टिकी नजरें

पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच भारत के खिलाफ खेलने को तैयार नहीं है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की चेतावनी के बाद भी वह बहिष्कार करने की बात पर अड़ा है. अब तो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इसका समर्थन कर दिया है. यानी मैच होने के 10 दिन पहले ही अब लगभग साफ हो गया है कि पाकिस्तान, भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा. हालांकि, अभी तक ICC को PCB ने लिखित जानकारी नहीं दी है.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने साफ कह दिया है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान मैच नहीं खेलेगा. इस बयान शहबाज ने इस्लामाबाद में दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *