व्यापार

चाइनीज ऑटो कंपनी बिल्ड योज ड्रीम्स (BYD) ने आज 20 अगस्त को भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सीलायन 7 का नया एंट्री-लेवल वैरिएंट ‘डायनेमिक’ लॉन्च कर दिया

चाइनीज ऑटो कंपनी बिल्ड योज ड्रीम्स (BYD) ने आज 20 अगस्त को भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सीलायन 7 का नया एंट्री-लेवल वैरिएंट ‘डायनेमिक’ लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि कार फुल चार्ज में 520 किलोमीटर चलती है।

इस नए बेस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 41.90 लाख रुपए रखी गई है और इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। कार का साथ पैकेज में 10 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और LFP लो-वोल्टेज बैटरी पर 10 साल या 1.5 लाख किलोमीटर (जो भी पहले हो) की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है।

सीलायन 7 का मुकाबला भारतीय बाजार में हुंडई आयोनिक 5, किया EV6 और बीएमडब्ल्यू iX1 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों से है। कंपनी भारत में अब तक इस एसयूवी की 4,000 से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *