देश में ऑनलाइन शॉपिंग का एक नया चैनल ‘रैपिड कॉमर्स’ तेजी से अपनी जगह बना रहा
देश में ऑनलाइन शॉपिंग का एक नया चैनल ‘रैपिड कॉमर्स’ तेजी से अपनी जगह बना रहा है। यह मॉडल क्विक कॉमर्स की तेज रफ्तार और पारंपरिक ई-कॉमर्स की वैरायटी को एक साथ लेकर आया है। अब उपभोक्ता उन उत्पादों के लिए भी दो से चार घंटे का इंतजार करने को तैयार हैं, जिनकी उन्हें तुरंत जरूरत नहीं है, लेकिन वे दिनों तक प्रतीक्षा भी नहीं करना चाहते।
