लद्दाख के करगिल जिले में रास्ता बंद होने पर सेना पर चिल्लाने वाली महिला ने माफी मांग ली
लद्दाख के करगिल जिले में रास्ता बंद होने पर सेना पर चिल्लाने वाली महिला ने गुरुवार को माफी मांग ली।
NDTV से बातचीत में उसने कहा कि, मैं सेना से माफी मांगती हूं। मेरा इरादा किसी का अपमान करने का नहीं था।
दरअसल महिला पर्यटक का सुरक्षाबलों से बहस का वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो 26 जुलाई का था।
वीडियो में महिला सेना के जवानों से पूछ रही है कि टूरिस्ट्स को क्यों रोका जा रहा है। सेना के जवानों को हमारे टैक्स से सैलरी मिलती है। हम जेन-जी हैं, इस बकवास को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
