देश

दामाद ने की सास और नाती की हत्या, चांदी के लिए काटे पैर, दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी

नई दिल्ली। राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) जिले के सलूंबर उपखंड के सेमारी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गुड़ासर गांव के पास जहात फलां में सो रही बुजुर्ग महिला और उसके पांच वर्षीय नाती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस पहुंचते ही जांच शुरू कर चुकी है, जबकि आरोपी दामाद फिलहाल फरार है।

जानकारी के अनुसार, गौरी (65) और उसका नाती सुरेन्द्र (5) कमरों के बाहर बने हॉल में सो रहे थे। रात के समय बदमाशों ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला किया। उनके पेट और छाती पर कई वार किए गए थे। बुजुर्ग गौरी के पैर पर भी वार कर उनके पैर के टुकड़े कर दिए गए और पैरों में पहने चांदी के कड़े निकाल लिए गए। सुरेन्द्र हाल ही में अपनी नानी के घर आया था। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य पास ही चल रहे सत्संग में गए हुए थे।

सुबह पड़ोसियों ने दोनों के शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सेमारी थानाधिकारी गोपाल कृष्ण मीणा, डिप्टी चांदमल सिंगारिया, सलूंबर एसपी राजेश यादव और एफएसएल टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *