Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
देश

भारतीय हल्के टैंक ने विभिन्न रेंज में सटीक फायरिंग कर रचा इतिहास


भारत की सैन्य क्षमता लगातार मजबूत हो रही है। देश के स्वदेशी हल्के टैंक ने सटीकता के साथ 4,200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर विभिन्न दूरी पर कई राउंड फायर करके कीर्तिमान रचा है।
चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सेना की लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाने के लिए बनाया गया यह टैंक रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के पथ पर बढ़ते भारत की शक्ति का प्रमाण है। इसका वजन सिर्फ 25 टन है, जो टी-90 जैसे भारी टैंकों का आधा है। इससे पहले इस टैंक का सितंबर में रेगिस्तानी वातावरण में परीक्षण किया गया था।

कई राउंड फायरिंग कर बड़ी उपलब्धि हासिल की
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और प्राइवेट कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) ने इस टैंक को विकसित किया है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा, भारतीय हल्के टैंक ने 4200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर लगातार सटीक परिणामों के साथ विभिन्न रेंजों पर कई राउंड फायरिंग कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टैंक के सफल परीक्षणों पर डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन), थलसेना, वायुसेना और एलएंडटी को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *