यमन के हूती विद्रोहियों ने बाब अल-मंदेब स्ट्रेट में सऊदी से जुड़े जहाज पर मिसाइल हमला किया
यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को बाब अल-मंदेब स्ट्रेट में सऊदी से जुड़े जहाज पर मिसाइल हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 4 क्रू मेंबर मारे गए। इनमें 3 पाकिस्तानी और 1 इंडोनेशियाई नागरिक था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तंजानिया के झंडे वाले इस जहाज का नाम ‘तिहामा’ था। यह ओमान के सलालाह पोर्ट से जिबूती जा रहा था।
