Google Analytics Meta Pixel
विदेश

साउथ कोरिया में भीषण गर्मी से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है

साउथ कोरिया में भीषण गर्मी से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के गृह मंत्रालय ने बताया कि 15 मई से 2 अगस्त के बीच 2,025 लोग गर्मी से जुड़ी बीमारियों का शिकार हुए, जिनमें 16 लोगों की जान गई।

रविवार को यांगसान शहर में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। साउथ कोरिया में सबसे ज्यादा तापमान 1 अगस्त 2018 को 40.7°C को दर्ज किया गया था। इस साल यह रिकॉर्ड 3 बार टूटा है। 31 जुलाई को 41.4°C, 2 अगस्त को 41.6°C और 3 अगस्त को 42.5°C दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *