Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

कभी देसी बोली और ठेठ अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले हरियाणवी गीत अब देश के बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म और बॉलीवुड तक अपनी मजबूत जगह बना रहे

कभी देसी बोली और ठेठ अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले हरियाणवी गीत अब देश के बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म और बॉलीवुड तक अपनी मजबूत जगह बना रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम ने पहली बार हरियाणवी गाने को अपनी आवाज दी है।

गाने में उनके साथ हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार की आवाज सुनाई दे रही है। दोनों की आवाज में तैयार गाना ‘चुन्नी’ 7 अगस्त को रिलीज हुआ। 3 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने ने सोनू निगम को पहली बार हरियाणवी म्यूजिक की दुनिया से जोड़ा है। वहीं, गाने को अब तक 28 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *