मंजुला श्रुति पर पति का जानलेवा हमला, गर्दन और पेट पर किए चाकू से वार

मुंबई : कन्नड़ अभिनेत्री मंजुला उर्फ श्रुति 20 वर्षों से अमरेश नाम के सख्श के साथ वैवाहिक जीवन में हैं। पिछले महीनों दोनों के बीच घरेलू विवाद की घटनाएं सामने आई थीं। हालांकि, इसके बाद पति-पत्नी में सुलह हो गया था। इस मामले ने तब एक घातक रूप ले लिया, जब एक्ट्रेस के पति ने उन पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आइए जानते हैं क्या हुआ।

कैसे हुई घटना?

मंजुला श्रुति तीन महीने पहले अपने पति से अलग हो गई थीं और उन्होंने अपने पति के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस ने दोनों के बीच गुरुवार को सुलह करा दिया था और वो साथ रहने लगे थे। रिपोर्ट के मुताबिक सुलह होने के अगले दिन ही श्रुति पर कथित तौर पर उनके पति ने हमला किया, जब उनके बच्चे कॉलेज गए हुए थे। अमरेश ने पहले एक्ट्रेस पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया और फिर उनकी पसलियों, जांघ और गर्दन पर कई बार चाकू से वार किया। कथित तौर पर उनका सिर दीवार पर दे मारा। पुलिस ने कहा, ‘बाद में पड़ोसी वहां आए, झगड़ा रुकवाया और एक्ट्रेस को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया।’ बेंगलुरू के हनुमंतनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर अमरेश को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *