Google Analytics Meta Pixel
खेल

कश्मीर के पुलवामा जिले के रहने वाले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर ओवैस याकूब ने बुल्गारिया में ‘BRAVE CF 107’ प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की

कश्मीर के पुलवामा जिले के रहने वाले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर ओवैस याकूब ने बुल्गारिया में ‘BRAVE CF 107’ प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की।

विदेशी धरती पर खिताबी जीत के बाद के उस भावुक पल को याद करते हुए ओवैस बताते हैं, ‘जब मैं बुल्गारिया में लड़ रहा था, तब परिवार और दोस्त साथ नहीं थे। वहां मौजूद दर्शक अपने पसंदीदा स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे। जब मैंने खिताब जीता, तो अपनी कश्मीरी ‘काराकुली टोपी’ और कुर्ता पहन लिया, ताकि मैं कश्मीर को अपने साथ और अपने करीब महसूस कर सकूं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद थी कि कश्मीर के लोग मेरी जीत का जश्न मनाएंगे, लेकिन दिल्ली में मिले रिस्पॉन्स ने मुझे चौंका दिया। वहां एयरपोर्ट पर लोग मेरे साथ तस्वीरें खिंचवाने आ रहे थे। इसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *