Google Analytics Meta Pixel
देश

कुआलालंपुर से कोच्चि जा रही एक विमान सेवा में इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश करने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया

कुआलालंपुर से कोच्चि जा रही एक विमान सेवा में इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश करने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर पैसेंजर्स और केबिन क्रू को धमकाने का भी आरोप है। इमरजेंसी एग्जिट की खिड़की के पैनल को नुकसान पहुंचा है। घटना बुधवार को रात करीब 9:30 बजे बाटिक एयर की फ्लाइट OD231 में हुई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान जमशीर अथानिक्कल के रूप में की है। वह कुआलालंपुर से कोच्चि आ रही बाटिक एयर की फ्लाइट OD231 में यात्रा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *