उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद से करीब 1 करोड़ कांवड़िए पहुंच चुके
उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद से सोमवार दोपहर 12 बजे तक करीब 1 करोड़ कांवड़िए पहुंच चुके हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब तक 1.10 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
वहीं, झारखंड के देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों की 5 KM लंबी लाइन लगी है। उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर में अब तक 2 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं। कांवड़ियों और भक्तों की 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। जलाभिषेक के लिए भक्तों को केवल 1 सेकेंड का समय मिल रहा है।
