साध्वी हर्षानंद गिरि ने आश्रम में न रहने संबंधी बयान से यू-टर्न ले लिया
साध्वी हर्षानंद गिरि ने आश्रम में न रहने संबंधी बयान से यू-टर्न ले लिया है। अब उन्होंने कहा है- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मेरा उद्देश्य किसी आश्रम या संत समाज पर सवाल उठाना नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाना था।
भोपाल में रहने वाली साध्वी हर्षानंद गिरि ने ये बयान रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दिया है। किचन में खाना बनाते हुए रिकॉर्ड किए गए वीडियो की शुरुआत “जय श्रीराम” से करते हुए हर्षानंद गिरि ने कहा कि वे आश्रम में रहना पसंद करती हैं, क्योंकि वहां उनका समय धर्म-कर्म, अध्ययन और पूजा-पाठ में बीतता है। घर पर रहने पर उन्हें घरेलू काम भी करने पड़ते हैं।
