Google Analytics Meta Pixel
देश

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने शनिवार को कहा, ‘ युवाओं को यह समझना होगा कि आजादी का मतलब केवल अपनी मर्जी से कुछ भी करने की मनमानी नहीं है

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने शनिवार को कहा, ‘ युवाओं को यह समझना होगा कि आजादी का मतलब केवल अपनी मर्जी से कुछ भी करने की मनमानी नहीं है।’

डोभाल ने यह बात पुणे में लोकमान्य तिलक पुरस्कार कार्यक्रम में कही। इसमें डोभाल को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकमान्य तिलक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

डोभाल ने इस मौके पर कहा, ‘युवा आजादी को केवल अपनी इच्छा के अनुसार कुछ भी करने की स्वतंत्रता समझ सकते हैं, लेकिन आजादी का वास्तविक अर्थ यह नहीं है। हमें यह समझाना होगा कि देश की आजादी के पीछे एक लंबा संघर्ष और इतिहास रहा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *